Breaking
24 Oct 2024, Thu

हिंदू-मुस्लिम विवाद में Google Map की एंट्री, मंदिर को बताया कहकशां मस्जिद, मचा बवाल; नाबालिग समेत 3 हिरासत में

देश में चल रहे हिंदू-मुस्लिम और मंदिर-मस्जिद विवाद में अब Google भी कूद पड़ा है। Google Map से छेड़छाड़ कर किसी ने मंदिर की जगह वहां मस्जिद दिखा दिया। जिसके बाद विवाद बढ़ गया है। दरअसल गूगल मैप पर रतलाम जिले के गांव भदवासा में स्थित अंबेमाता मंदिर के स्थान पर कहकशां मस्जिद भदवासा दर्शा दिया गया है।

मंदिर की जगह मस्जिद दिखा रहा गूगल मैप का यह स्क्रीनशॉट वायरल हो गया है। इसके बाद से गांव में तनाव का माहौल है। गूगल मैप में हुई इतनी बड़ी गलती को लेकर स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और नाराज लोग नामली पुलिस स्टेशन पहुंचे। यहां नाराज लोगों ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कराया है।

यहां आपको बता दें कि गूगल मैप में किसी लोकेशन या पते को जोड़ने उसी एडिट करने और सही करने का विकल्प मौजूद है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने धार्मिक सद्भावना बिगाड़ने के मकसद से ऐसा किया था।

शाहरूख पर शक

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गांव वालों को गूगल मैप में छेड़खानी करने का शक शाहरूख नाम के युवक पर हुआ। जिसके बाद कुछ लोगों ने शाहरूख को बुला कर पूछताछ की है।  गांव में दलबल के साथ पहुंची पुलिस ने 27 साल के शाहरूख, उसके 29 साल के मित्र आमीन और 17 साल के एक नाबालिग लड़के को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि इन तीनों के मोबाइल फोन भी जब्त किये गये हैं। बहरहाल अब पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।