योगी सरकार के एक मंत्री हुए कोरोना पाजिटिव, हालत काफी गंभीर

YOGI MINISTER VIJAY KASHYAP CORONA REPORT POSITIVE 1 270421

मुज्फ्फरनगर, यूपी

ज़िले की चरथावल सीट से विधायक एवं प्रदेश के राजस्व व बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री विजय कश्यप कोरोना संक्रमित हो गए हैं। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत सही नहीं थी, लगातार बुखार आ रहा था। इसके बाद जांच कराने पर उनकी कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके बाद राज्य मंत्री विजय कश्यप अपने सहारनपुर जनपद के कस्बा नानौता में स्थित आवास पर होम आइसोलेट हो गए।

मंगलवार सुबह ऑक्सीजन लेवल कम होने पर उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा ले जाया जा रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक उनकी हालत काफी खराब है।

दूसरी तरफ शहर विधायक और प्रदेश के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी कोरोना संक्रमित होने के कारण होम आइसोलेट हैं। उनकी हालत में अभी सुधार है। कपिल देव के बेटे और बेटी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सबसे पहले दिल्ली से लौटी बेटी की जांच पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उनका बेटा और स्टाफ के तीन कर्मचारी भी संक्रमित मिले थे। राज्य मंत्री कपिल देव ने बताया कि अब उन्हें काफी राहत है।

मुजफ्फरनगर से सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान भी पश्चिम बंगाल के चुनाव प्रचार के दौरान संक्रमित हो गए थे। जो अब चार दिन पहले कोरोना को मात देकर मुजफ्फरनगर आवास पर लौटे हैं।