Breaking
18 Jun 2025, Wed

वरुण गांधी की जनसभा में नहीं जुटे लोग, 5 मिनट में बैरंग वापस

VARUN GANDHI FLOP SHOW RALLY IN KOIRIPUR SULTANPUR 1 080519

सुल्तानपुर, यूपी

यूपी में भले ही बीजेपी नेतृत्व 74 सीटों पर जीत का दावा करें लेकिन ज़मीनी हकीकत ये है कि उसके बड़े नेताओं की जनसभा में भी भीड़ नज़र नहीं आ रही है। बीजेपी की सीनियर नेता और केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के लिए उनके बेटे और सांसद वरुण गांधी चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उनकी एक जनसभा में मुश्किल ने दो दर्जन लोग जुटे। इसमें भी ज़्यादातर बच्चे थे। वरुण गांधी जनसभा को छोड़कर 5 मिनट में ही निकल गए।

ये पूरा मामला सुल्तानपुर संसदीय क्षेत्र का है। यहां से इस बार केंद्रीय मंत्री मेनता गांधी चुनाव लड़ रही है। मेनका गांधी ने यहां आते ही अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहीं हैं। इस सीट पर नगर पंचायत कोइरीपुर में एक जनसभा का आयोजन किया गया था। इसमें यहां के स्थानीय सांसद और मेनका गांधी के बेटे वरुण गांधी को संबोधित करना था। जब वरुण गांधी स्टेज पर पहुंचे तो मुश्किल से यहां पर दो दर्जन लोग इकठ्ठा हुए। इसमें भी ज़्यादातर बच्चे थे। वरुण गांधी फौरन यहां से वापस लौट गए।

दरअसल वरुण गांधी यहां से बीजेपी के मौजूदा सांग अपनी मां की पीलीभीत सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि उनकी मां उनकी सीच सुल्तानपुर से मैदान में हैं। वरुण गांदी ने भी यहां विवादित बयान देकर सुर्खियां बटोरी थी लेकिन उनकी जनसभा में भीड़ जमा न होने पर कई सवाल उठ रहे हैं।