Breaking
27 Mar 2025, Thu

दुनिया के सबसे महंगे फुटबालर उमराह के लिए मक्का पहुंचे

रियाद, सऊदी अरब

पूरी दुनिया के मुसलमानों के लिए सऊदी शहर मक्का और मदीना जाने की हसरत हमेशा रहती है। मुसलमान चाहे गरीब या या फिर अमीर लेकिन उसे मक्का में पहुंच कर जो शुकून मिलता है वो कहीं भी नहीं मिलता है। इस समय दुनिया के सबसे महंगे फ़ुटबॉल खिलाड़ी रमज़ान शुरू होने के मौक़े पर इस्लाम के सबसे पाक स्थल मक्का की यात्रा पर हैं।

फ़्रांस के अंतरराष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी पॉल पोग्बा ने शनिवार को मक्का में ली गई अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। इस तस्वीर के साथ पॉल पोग्बा ने लिखा है कि “ये सबसे ख़ूबसूरत है जो मैंने अब तक देखा है।” इसके साथ ही पॉल पोग्बा ने सभी को रमज़ान की मुबारकबाद देते हुए एक ट्वीट भी किया है।

फ्रांस के रहने वाले 24 साल पॉल पोग्बा को पिछले साल ही मैनचेस्टर यूनाइटेड ने 8.9 करोड़ पाउंड में ख़रीदा था। इस क़रार के साथ वो इतिहास के सबसे महंगे फ़ुटबॉलर बन गए थे। अभी पिछले बुध को यूरोपा लीग कप फ़ाइनल में मैनचेस्टर यूनाइटेड ने एजैक्स को हराया था। इसके बाद जीत में मिले कप को पॉल पोग्बा ने ही उठाया था।

इस्लाम के मानने वालों के लिए हज जिंदगी में एक बार फर्ज़ होता है। उसके बाद उमराह भी किया जाता है। ये ऐसे लोगों पर फर्ज़ होता है जो साहिबे माल हों।