Breaking
18 Jun 2025, Wed

सैयद रफ़त की वन वाइस संस्था ने किया कई हस्तियों का सम्मान

लखनऊ, यूपी

राजधानी के कैसरबाग में मौजूद गांधी भवन प्रेक्षागृह में वन वाइस संस्था की तरफ से सम्मान समारोह और कव्वाली का आयोजन किया गया। ये आयोजन ‘मनकुनतों मौला’ के नाम से मुसलमानों के चौथे खलीफा और पहले इमाम हजरत अली के जन्मदिवस पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मोहमान खुसुसी ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष मौलाना डॉ. कल्बे सादिक समेत कई हस्तियां मौजूद थीं।

वन वाइस संस्था के कार्यक्रम में शहर की कई हस्तियों का सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉ कल्बे सादिक मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर इंसान हजरत अली के बताए हुए रास्ते पर चले तो आतंकवाद और गरीबी जैसे मुद्दे अपने आप ही खत्म हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि इल्म की रोशनी ही दुनिया को सही रास्ते पर ले जा सकती है।

मौलाना सादिक ने कहा कि आज हर जगह लोगों को बुराई नज़र आती है लेकिन बुराई खत्म करने वाले नज़र नहीं आते। अगर हम बुराई कत्म करने लगे तो अच्छाई नज़र आने लगेगी। उन्होंने कहा कि जितनी बुराई है उससे ज़्यादा अच्छाई करेंगे तो मुल्क अपने आप अच्छा नज़र आने लगेगा। मौलाना सादिक ने कहा कि जो सही रास्ते पर चलते हैं उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। अल्लाह ऐसे लोगों को ही पसंद करता है।

RAFAT AWARDED TO PEOPLE 2 090417

कार्यक्रम के आयोजक सैयद रफत रिज़वी ने हज़रत अली के जिंदगी के बारे में लोगों को बताया। सैयद रफत ने बताया कि हज़रत अली ने कहा है कि इंसानों की हिफाज़त करों चाहे वह किसी भी धर्म का हो। उन्होंने कार्यक्रम के मकसद को बताते हुए कहा कि हम एक दूसरे की मदद के लिए आगे आएं तभी एक बेहतर समाज का निर्माण होगा।

इस मौके पर कार्यक्रम में शिक्षा, सोशल वर्क, जीवन रक्षा करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। बेकसूर मुसलमानों को जेल से रिहाई कराने वाले रिहाई मंच के एडवोकेट शोएब और शोल्डर टू शोल्डर संस्था को समाज सेवा के लिए निशान-ए-अली सम्मान दिया गया। वहीं पॉवर ¨वग फाउंडेशन के मोहम्मद हसन जैदी को शेर हैदर सम्मान दिया गया। बहराइच की एक महिला की जांच बचाने और उसका फ्री में इलाज करने वाले केजीएमयू के डा. आरएस पाल को निशान-ए-हैदर सम्मान से नवाजा गया।

युनाइटेड किंगडम से आये सैयद अली शबीह रिजवी और जापान की काजिमुसुगोरा होशीनो को बाबुल इल्म सम्मान दिया गया। विष्णुकांत मिश्र और अबु हुबैदा को अबु तुराब सम्मान से नवाजा गया। अबू हुबैदा विकलांग है और उन्होंने युगांडा में बैटमिंटन प्रतियोगिता में कास्य पदक जीता था। उस समय उनके पास पैसे नहीं तो उनकी मदद सैयद रफत रिज़वी ने की थी।

इस मौके पर देवा से आए कव्वाल मुबीन वारसी ने मौला अली की शान में एक से बढ़ कर एक कव्वालियों का नजराना-ए-अकीदत पेश किया। कार्यक्रम में कव्वाल मुबीन वारसी ने अपनी कव्वाली दमादम मस्त कलंदर अली का पहला नम्बर पेश किया तो पूरा महौल रुहानी हो गया। इसके बाद उन्होंने मनाओ जश्न कि काबे में आ गए हैं अली व मैं तो नाम जपूं अली अली का पेश किया। कार्यक्रम में सैयद अयाजुद्दीन, एडवोकेट अलीम समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

One thought on “सैयद रफ़त की वन वाइस संस्था ने किया कई हस्तियों का सम्मान”

Comments are closed.