Breaking
11 Feb 2025, Tue

17 हज़ार करोड़ लेकर विदेश भागे स्वामी नित्यानंद ने बनाया अपना ‘रिजर्व बैंक’

SWAMI NITYANAND RESERVE BANK OF INDIA KAILASA 1 230820

दिल्ली

सेक्स मामले में विवादों में रहे अध्यात्मिक गुरू स्वामी नित्यानंद ने एक और सनसनीखेज ऐलान कर सबको चौका दिया है। स्वामी ने बताया कि वह अपना देश ‘कैलासा’ में रिजर्व बैंक स्थापित करेंगे। इसके लिए स्पेशल करेंसी चलन में लाने के साथ यह अन्य जगहों पर मान्य हो, इसके लिए विभिन्न देशों के साथ कुछ समझौते भी कर लिए हैं।

स्वामी निन्यानंद गणेश चतुर्थी के मौके पर 22 अगस्त को हिन्दू रिजर्व बैंक स्थापित करने के साथ उसी दिन नई करेंसी को चलन में लाने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इससे संबंधित सभी विधि-विधान पूरा हो चुका है और पॉलसी डाक्युमेंट्स तैयार कर लिए गए हैं। उन्होंने कहाकि हम कानून के तहत ही आगे बढ़ रहे हैं।

स्वामी नित्यानंद ने कहा है कि इस बाबत कई देशों के साथ समझौते किए गए हैं और दुनियाभर के देशों से दान स्वरूप मिलने वाली राशि आर्गनाइज कर उसका उपयोग लेन-देन करने किया जाएगा। इस बीच, सोशल मीडिया पर नित्यानंद की तस्वीरों वाले नोट वायरल हो रहे हैं। गौरतलब है कि कर्नाटक और गुजरात में आश्रम स्थापित कर अध्यात्म की आड़ में महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने वाले नित्यानंद स्वामी देश छोड़कर फरार हो चुके हैं।

स्वामी नित्यानंद ने दक्षिण अमेरिका के इक्वाडोर में एक आईलैंड खरीद उसे कैलासा नाम दे दिया है। ये ख़बरें सोशल मीडिया पर ख़ूब वायरल हुईं। यह ख़बर भी आई कि इस आईलैंड को नित्यानंद ने हिन्दू राष्ट्र घोषित कर दिया। वहीं, कुछ दिन पहले नित्यानंद के विदेश चले जाने के सवाल पर विदेश मंत्रालय ने कहा था उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है। गुजरात पुलिस ने इस बात की पुष्टि कर चुकी है कि नित्यानंद फरार है और भारत में नहीं है। गुजरात पुलिस ने पिछले साल 21 नवंबर को बताया था कि स्वयंभू बाबा नित्यानंद देश छोड़कर भाग गया है।

नित्यानंद के खिलाफ फौजदारी मामला दर्ज है। मामले में उसके खिलाफ सबूत जुटाने के लिए पुलिस ने उसकी दो महिला अनुयायियों को भी गिरफ्तार किया है। हांलाकि गुजरात पुलिस आज तक यह नहीं बता पायी है कि नित्यानंद देश छोड़क कैसे भागा।

दूसरी तरफ, इक्वेडार ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। इससे अंतर्राष्ट्रीय पुलिस संस्थान इंटरपोल फरवरी में नित्यानंद का पता लगाने के लिए ब्लू कार्नर नोटिस जारी कर चुका है।