Breaking
28 Apr 2025, Mon

कामकाजी बच्चों में ‘योग’ के प्रति लगाव के लिए HCL फाउंडेशन की अनोखी पहल

YOG DAY BY HCL FOUNDATION LUCKNOW 1 200620

लखनऊ, यूपी

राजधानी लखनऊ की एक सामाजिक संस्था ने सड़क और कामकाजी बच्चों में योग के प्रति लगाव जगाने के लिए अनोखी पहल की है। एचसीएल फाउंडेशन ने अपनी पहले के अंतर्गत सड़क व कामकाजी बच्चों में योग प्रति लगाव बढ़ाने के लिए एक फ्रोजेक्ट शुरु किया है। दरअसल हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर चेतना संस्था ने बच्चो को जीवन में योग के महत्त्व के बारे में बताया। संस्था के कार्यकर्ताओ ने अपने अपने पॉइंट पर बच्चो के साथ सामाजिक दुरी बनाकर उनको योगा कराया और योग के महत्त्व को समझाया की जीवन में योग का क्या महत्त्व है अगर हम प्रतिदिन योगा करते है तो हमारा शरीर ठीक रहता है बुध्दि का विकास होता है इस लिए बच्चो हमको प्रतिदिन योगा जरूर करना चाहिए क्योकि इससे हमारे शरीर को बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है।

चेतना संस्था के समन्वयक राजेंद्र कुमार ने कहा कि हम सभी जानते है कि इस समय कोरोना सारे विश्व में एक महामारी का रूप ले चुका है। हम देख रहे है कि भारत में भी लगातार कोरोना के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। किन्तु इसके साथ ही साथ भारत में एक अच्छी बात ये है कि हमारे देश में कोरोना से ठीक होने बाले व्यक्तियों की संख्या भी बहुत ज्यादा है। दूसरे देशो की अपेक्षा भारत में मृत्यु दर कम है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि भारत वासियो की रोगो से लड़ने की शक्ति मज़बूत है और ये मजबूती आती है। योग से इस लिए हमको प्रतिदिन एक घंटे योगा जरूर करना चाहिए बच्चों आप करोगे योग रहोगे निरोग।

सैकड़ों बच्चों ने लिया भाग
इस कार्यक्रम में लखनऊ के आठ स्लम एरिया विनायक पुरम, लवकुश नगर, अमीनाबाद, चारबाग, डालीगंज, श्रम बिहार नगर, पुरानिया व मडियांव में रहने वाले लगभग 220 बच्चों ने प्रतिभाग किया और योग के महत्त्व को समझा।

इन स्थानों पर चल रहा प्रजेक्ट
संस्था के प्रोजेक्ट उदय परियोजना के अंतर्गत चेतना संस्था लखनऊ के आठ स्लम एरिया विनायक पुरम, लवकुश नगर, अमीनाबाद, चारबाग, डालीगंज, श्रम बिहार नगर, पुरानिया व मडियांव में रहने वाले सड़क एव कामकाजी बच्चों की शिक्षा वा इनके उत्थान के लिए काम करती है।