Breaking
15 May 2025, Thu

सपा का मुस्लिम प्रेम सिर्फ छलावा निकला

प्रयागराज। एआईएमआईएम के शहर दक्षिणी से प्रत्याशी रहे फरहान अहमद ने रविवार को कहा कि सपा का मुस्लिम प्रेम सिर्फ छलावा था। सपा ने साजिश के तहत भाजपा को हराने के नाम पर मुसलमानों का वोट लिया जबकि यादवों ने मुसलमानों को वोट नहीं दिया। फूलपुर में ही मुज्तबा सिद्दीकी को यादवों का वोट नहीं मिला, जबकि प्रतापपुर से सपा प्रत्याशी विजमा यादव मुसलमानों के वोट बैंक के कारण ही जीती। अखिलेश यादव पर आरोप लगाया कि वह भस्मासुर है, जिसके साथ हो जाते हैं, वह पार्टी खत्म हो जाती है। पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को शामिल कर उन्होंने कांग्रेस का पत्ता साफ कर दिया। अब मुसलमान उनके साथ नहीं होंगे। आगामी चुनाव में नजर आएगा। इस बार मुसलमानों ने यह सोचकर सपा को वोट दिया था कि वह भाजपा को हरा देंगे लेकिन अब हकीकत सबके सामने है। मुसलमानों ने सपा को अंतिम मौका दिया था।