भोपाल, मध्य प्रदेश
लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर सभी राजनीतिक दल जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। इस दौरान नेता कटाक्ष करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जीत के लिए मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ पार्टी टोने-टोटके और तंत्र विद्या का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी कभी मिर्च का हवन करा रहे हैं, तो कभी कंप्यूटर बाबा को बुला रहे हैं।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर ज़ोरदार निशाना साधा है। शिवराज सिंह ने प्रदेश के कंप्यूटर बाबा को ढोंगी बाबा तक करार दे दिया है। मालूम हो कि शिवराज सिंह चोहान के सीएम काल में कंप्यूटर बाबा को कैबिनेट मंत्री की दर्जा दिया गया था। बाद किसी बात को लेकर वो नाराज़ हो गए थे और कांग्रेस के पाले में चले गए। अब शिवराज सिंह सीधे कंप्यूटर बाबा पर हमला करके उन्हें धोंगी बता रहे हैं।
शिवराज ने कहा कि ये सब करने से कांग्रेस को जीत नहीं मिलने वाली है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की पराजय तय है, क्योंकि जनता अभी भी बीजेपी को अपने दिलों में बसा कर रखती है।
इसी के साथ शिवराज सिंह ने मध्य प्रदेश में बीजेपी की जीत का दावा करते हुए 29 में से 29 सीट जीतने की बात कही है। कर्ज माफी की सूची में भाई और परिवार के सदस्यों के नाम आने पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने अगर किसानों का कर्जा माफ किया है, तो घबरा क्यों रही है। उन्होंने कहा कि जिसका कर्जा माफ हुआ है, वह कहेगा कर्जा माफ हुआ है और कांग्रेस का साथ देगाय़
शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘जब मैं कर्जा माफी पर खुलासा करता हूं, तो राहुल गांधी से लेकर सीएम तक घबरा जाते हैं। मैं कोई परिवार की बात थोड़ी न कर रहा हूं।’ रोहित चौहान (शिवराज सिंह के भाई) ने स्पष्ट रूप से कहा है उन्हें सफाई देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा है कि वह आयकर दाता (इनकम टैक्स पेयर) हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों को सपने में भी शिवराज नजर आते हैं और उनके भाषण भी मेरे बिना पूरे नहीं होते।