Breaking
22 Jan 2025, Wed

शायर इमरान प्रतापगढ़ी को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का चेयरमैन बनाया गया

IMRAN PRATAPGARHI NEW CHAIRMEN OF CONGRESS MINORITY CELL 1 030621

दिल्ली

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी में आज काफी बदलाव किए गए। इनमें कुछ संगठनात्मक बदलाव भी किए हैं। इसमें कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग का राष्ट्रीय चेयरमैन मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी को बनाया गया है। वहीं पूर्व विधायक नदीम जावेद को पद से हटा दिया गया है। शायर इमरान प्रतापगढ़ी प्रियंका गांधी के काफी करीबी माने जाते हैं। वो लगातार विभिन्न राज्यों में हुए विधान सभा चुनाव में सक्रिय रहे हैं। युवाओं में काफी लोकप्रिय शायर इमरान को कांग्रेस ने पहली बार संगठन में शामिल किया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सीधे उन्हें कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का राष्ट्रीय चेयरमैन बनाया है।

मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की तरफ से मुरादाबाद से चुनाव लड़ चुके हैं। वहीं विभिन्न राज्यों के चुनाव में उन्हें कांग्रेस का स्टार प्रचारक भी बनाया गया है। शायर इमरान प्रियंका गांधी के विभिन्न दौरे में उनके साथ ही रहते हैं। खबर पहले से आ रही थी कि इमरान को बड़ी ज़िम्मेदारी दी जा सकती है।

इसके अलावा AICC में सचिवों की भी नियुक्ति की गई है। इन सचिवों को AICC इंचार्ज्स के साथ मिलकर काम करना है। कांग्रेस की सचिवों की इस लिस्ट में कांग्रेस नेता संजय दत्त का भी नाम है। उनको हिमाचल प्रदेश में AICC सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले यानी अब तक वह तमिलनाडु और पुडुचेरी में AICC के सेक्रेटरी इंचार्ज थे।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन सचिवों की नियुक्ति की। लोकसभा सदस्य उलका को छत्तीसगढ़ के लिए सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही झारखंड की विधायक दीपिका पांडे सिंह को उत्तराखंड, इमरान मसूद को दिल्ली और बृजलाल खाबरी को बिहार के लिए सचिव बनाया गया है।