Breaking
12 Jul 2025, Sat

लखनऊ,यूपी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को जयप्रकाश नारायण की जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था को यूपी सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश ने चिन्मयानंद मामले में कहा कि पीड़ित लड़की को सरकार ने जेल भेज दिया और सरकार तेल मालिश वाले के साथ खड़ी है। वहीं एपल में काम करने वाले विवेक तिवारी को क्या पुलिस ने नहीं मारा। सरकार देखे की चीन से आ रहे पटाखे न बिके। दिवाली आ रही है पटाखे भी चीन से आ गए हैं।

जयप्रकाश नारायण की जयंती पर जेपी इंटरनेशनल सेंटर गोमतीनगर पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि आज किसान को फसल की कीमत नहीं मिल रही है। महंगाई बढ़ती जा रही है, बाजारीकरण होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज तक को ऐसा कौन सा अपराधी था जो सबसे ऊंची कुर्सी पर बैठ गया। कोई ऐसा मुख्यमंत्री बैठा है जो अपना307 का मुकदमा वापस ले ले।

इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि देश खुशहाल तभी हो सकता है जब जयप्रकाश नारायण के सिद्धांत पर चले। देश के सामने उस समय जो चुनौतियां थीं, वही आज भी हैं। महंगाई बढ़ती जा रही है, आज फिर हम सब समाजवादियों को मिलकर संपूर्ण क्रांति पर चलना होगा।

By #AARECH