Breaking
7 Feb 2025, Fri

RSS कार्यकर्ता ने रिश्ते को किया तार-तार, सगी नाबालिक भांजी से किया रेप

RSS WORKER ARREST IN RAPE CASE 1 150619

लखनऊ, यूपी

यूपी में लड़कियां अब अपने घर में भी सुरक्षित नहीं है। कानून का इकबाल बिल्कुल खत्म हो गया है। ताजा मामला राजधानी लखनऊ का है जहां एक RSS कार्यकर्ता और लखनऊ में वकील धर्मेन्द्र कुमार सिंह सोमवंशी अपने घर आई नाबालिग़ लड़की के साथ तीन दिन तक रेप करता रहा। करते रहे। बच्ची ने अपनी माँ को फोन करके आपबीती सुनाई जिसके बाद मां की शिकायत पर पुलिस ने वकील धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया गया।

मामला लखनऊ के मड़ियांव इलाके का है जहां वकील धर्मेंद्र के घर 12 साल की भांजी गर्मी की छुट्टी मनाने आई थी। हफ्ते भर पहले धर्मेंद्र के घर आई पीड़िता ने अपनी माँ को फोन करके रोते हुए अपने साथ हुई अपनी आपबीती सुनाई। इसके बाद बच्ची के पिता फ़ौरन सीतापुर से लखनऊ रात दस बजे धर्मेंद्र के घर पहुंचे और बच्ची को ले गए। पिता अपनी बेटी को मड़ियांव थाने ले गए। जहां उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि बेटी ने दोपहर तीन बजे उन्हें कॉल करके घर ले जाने को कहा, लेकिन लाज-शर्म के कारण धर्मेंद्र की करतूत नहीं बता सके।

इसके बाद पुलिस ने पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी वकील धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। इस बारे में पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि बच्ची को अस्पताल भेजने के साथ पुलिस टीम ने आरोपी वकील धर्मेंद्र कुमार सिंह सोमवंशी को गिरफ्तार कर लिया। वकील की गिरफ्तारी की भनक लगने पर उसके परिचित कई वकील पैरवी करने थाने पहुंचे, लेकिन रिश्तेदार की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का पता चलने पर लौट गए।

आरोपी शख्स वकील है और राष्ट्रीय सेवक संघ का सदस्य बताया जा रहा है। उसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तैर रही हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बताया कि बच्ची की जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।