Breaking
7 Feb 2025, Fri

पटना, बिहार

लोकसभा चुनाव के मतगणना से पहले ईवीएम बदलकर गड़बड़ी की आशंका बढ़ती जा रही है। सोमवार को बिहार में आरजेडी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सारण और महाराजगंज सीट के एक स्ट्रांग रूम में घुसने की कोशिश कर रहे ईवीएम से भरे एक ट्रक को पकड़ा और उसे अंदर नहीं जाने दिया। इसके बाद आरजेडी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खूब हंगामा किया।

दरअसल देश के कई हिस्सों से ईवीएम भरी ट्रक के स्ट्रांग रूम में धुसने की खबर के बाद चौकन्ने हुए आरजेडी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सारण और महाराजगंज ज़िलें में बने स्ट्रांग रूम में एक ट्रक को धुसते देखा। उसके बाद कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। ट्रक की तालाशी लेने पर उसमें ईवीएम मिली। इस ट्रक पर सवार बीएलओ से जब कार्यकर्ताओं ने पूछताछ की तो बीएलओ कुछ भी बता नहीं पाए। इसके बाद कार्यकर्तओं ने जमकर हंगामा काटा।

आरजेडी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें एक मिनी ट्रक में ईवीएम लदी नजर आ रहीं हैं। आरजेडी का दावा है कि ईवीएम से लदा मिनी ट्रक सारण और महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में स्ट्रॉन्ग रूम के आसपास घूम रही थी, जो शायद स्ट्रॉन्ग रूम में घुसने की फिराक में थी। आरजेडी ने ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका जाहिर की है।

आरजेडी ने ट्विटर पर तस्वीरें शेयर करते हुए दावा किया, ‘अभी-अभी बिहार के सारण और महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र स्ट्रॉन्ग रूम के आस-पास मंडरा रही EVM से भरी एक गाड़ी जो शायद अंदर घुसने की फिराक में थी उसे आरजेडी-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा. साथ मे सदर BDO भी थे, जिनके पास कोई जबाब नही है. सवाल उठना लाजिमी है? छपरा प्रशासन का कैसा खेल?’

आरजेडी ने अपने कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने की अपील की है। आरजेडी ने आशंका जताई है कि बीजेपी ईवीएम में गड़बड़ी करा सकती है।