पीस पार्टी की पडरौना में रैली: क्या रहा ख़ास

अभिषेक मिश्रा

पडरौना, कुशीनगर
पीस पार्टी की ये तीसरी ‘संपूर्ण स्वराज रैली’ थी। इससे पहले पार्टी उतरौला, बलरामपुर और बाराबंकी में रैली कर चुकी है। पीस पार्टी ने 2017 के विधान सभा चुनाव तक 100 रैली करने का प्रोग्राम बनाया है। पीएनएस न्यूज़ एजेंसी ने पडरौना में हुई रैली की खासियत को देखा।

रैली की ज़ोरदार तैयारी
पीस पार्टी की ‘संपूर्ण स्वराज रैली’ की पिछले कई दिनों से चल रही थी। पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता इस रैली की तैयारियों में जी-जान से लगे थे। पीस पार्टी के प्रदेश प्रभारी ई. इरफान पडरौना की लगातार तैयारियों की निगरानी कर रहे थे। रैली के स्थानीय संयोजक रसीद मसूद ने कार्यकर्ताओं के साथ लगातार बैठकें की और रैली को कामयाब बनाने के लिए आसपास के क्षेत्रों में दौरे करते रहे।

कार्यकर्ताओं की भारी भीड़
रैली का समय सुबह 10 बजे का समय दिया गया था लेकिन कार्यकर्ता सुबह 9 बजे से ही रैली स्थल पर पहुंचने लगे। करीब 11 बजे पण्डाल में लगी सभी कुर्सियां भर गईं। पण्डाल के बाहर भी काफी भीड़ थी। पडरौना के साथ आसपास के ज़िलों से भी काफी तादाद में लोग आए थे। स्थानीय प्रशासन ने रैली के आसपास सुरक्षा के खास इंतज़ाम किए थे। दूसरी तरफ पार्टी के कार्यकर्ता खुद रैली में आए लोगों का मार्ग दर्शन कर रहे थे। रैली में करीब 11 बजे से स्थानीय नेताओं ने बोलना शुरु किया।

PP PADRAUNA RAILY 6 010915

 

बारिश के दौरान भी चलता रहा भाषण
‘संपूर्ण स्वराज रैली’ में पीस पार्टी के कार्यकर्ता काफी जोश में नज़र आए। धूप काफी तेज़ थी। लोग पसीने से तर-बतर हो रहे थे। करीब एक बजे आसमान में काले बादल नज़र आए। इसके बाद कुछ ही देर में बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घण्टे तक बारिश होती रही लेकिन कार्यकर्ताओं के जोश पर इसका असर नहीं पड़ा। बारिश की बीच कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ता गया। करीब आधे घण्टे तक हुई बारिश के बाद भी कार्यकर्ता पूरे अनुशासन के साथ रैली स्थल पर बैठे रहे। कार्यकर्ता डॉ. अयूब के बोलने के बाद ही हटे।

योगी आदित्यनाथ पर निशाना
रैली में नेताओं ने गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा गया। ‘सम्पूर्ण स्वराज रैली’ में आदित्यनाथ के बयान पर नेताओं ने खूब खरी-खोटी सुनाई और लव जिहाद जैसे मुद्दे पर उनकी खिंचाई की। पार्टी के अध्यक्ष डॉ अयूब ने अपने भाषण में योगी आदित्यनाथ का जिक्र तक नहीं किया।

1 COMMENT

  1. Dr. Ayyub
    Mazboot iraade waale h, Agar jo soch liya us ko pura karte h
    Is kussashan ko kuchle, bina wo aaraam se nahe baithenge

Comments are closed.