कासगंज, यूपी
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक सब इंस्पेक्टर ने आत्महत्या कर ली है। इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।
मामला पटियाली क्षेत्र में दरियावगंज चौकी का है
जानकारी के मुताबिक, मामला पटियाली क्षेत्र में दरियावगंज चौकी का है। उपनिरीक्षक देवी सिंह दरियावगंज चौकी पर तैनात थे। रविवार की देर शाम अपनी सरकारी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। उप निरीक्षक देवी सिंह मथुरा जिले के रहने वाले थे। बीते एक साल से वे यहां तैनात थे। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
देवी सिंह मथुरा जिले के राया क्षेत्र के रहने वाले थे
स्थानीय थाना पुलिस ने बताया कि देवी सिंह मथुरा जिले के राया क्षेत्र के रहने वाले थे। उमनी उम्र 54 साल थी। वे रविवार देर शाम पटियाली फायर स्टेशन पर गए थे। उन्होंने वहां तैनात चौकीदार सत्य प्रकाश से बात चीत की। इस दौरान चौकीदार किसी काम से चला गया। चौकीदार के जाने के बाद देवी सिंह ने वहीं एक कमरे में अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। इसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सुशील घुले, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ पवित्र त्रिपाठी अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।