Breaking
11 Jul 2025, Fri

अब्दुल कय्यूम

लखनऊ, यूपी
रमज़ान का पाक महीना हमारे समाज में शान्ति और अमन चैन बनाये रखने का संदेश देता है। रमज़ान पाक का महीना पूरी दुनिया के लिए भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। ये बातें राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मसूद अहमद ने कहीं। पूर्व मंत्री डॉ मसूद अहमद ने प्रदेश वासियों को रमज़ान की मुबारबाद भी दी है।

डॉ मसूद ने कहा कि मुसलमानों के लिए ये महीना इबादतों का होता है। इसके साथ ही पूरी दुनिया के लिए भी ये पाक महीना रहमतों का है। उन्होंने कहा कि हमें अपने देश और प्रदेश की एकता के लिए हर सम्भव प्रयास करना चाहिए। आरएलडी के सीनियर नेता हाजी वसीम हैदर ने भी प्रदेश वासियों को रमज़ान की मुबारकबाद देते हुए कहा कि इस महीने की बरकत से लोगों में खुशहाली आएगी।