लखनऊ, यूपी
यूपी में होने वाले विधान सभा चुनाव के मद्देनज़र एमआईएम ने अपनी तैयारियां तेज़ कर दी है। एक तरफ पार्टी के अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी लगातार यूपी के दौरे कर रहे हैं तो दूसरी तरफ पार्टी के प्रदेश संयोजक शौकत अली भी लगातार प्रदेश के दौरे कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रदेश संयोजक शौकत अली 27 अगस्त से 5 सितंबर तक पश्चिमी यूपी के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनकी रैली, कार्यकर्ताओं से मिलने का कार्यक्रम समेत समाज के अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों से मुलाकात करेंगे।
प्रदेश संयोजक शौकत अली ने पीएनएस न्यूज़ एजेंसी से खास बातचीत में बताया कि वह पश्चिम यूपी के 9 ज़िलों का दौरा करेंगे। इन ज़िलों में पार्टी की तरफ से आयोजित रैली को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही इस ज़िलों में वह पार्टी के अब तक काम की समीक्षा करेंगे। शौकत अली ने बताया कि इन ज़िलों में वह कई दूसरे संगठनों के लोगों से भी मुलाकात करेंगे और उन्हें पार्टी के विचारों से अवगत कराएंगे।
एमआईएम के प्रदेश संयोजक का कार्यक्रम
क्रम संख्या | ज़िला | तारीख |
1 | मुरादाबाद | 27 अगस्त, 2016 |
2 | रामपुर | 28 अगस्त, 2016 |
3 | बिजनौर | 29, 30 अगस्त, 2016 |
4 | सहारनपुर | 31 अगस्त, 2016 |
5 | मुज़फ्फरनगर | 01 सितंबर, 2016 |
6 | मेरठ | 02 सितंबर, 2016 |
7 | अमरोहा | 03 सितंबर, 2016 |
8 | संभल | 04 सितंबर, 2016 |
9 | अलीगढ़ | 05 सितंबर, 2016 |
प्रदेश संयोजक शौकत अली ने बताया कि एमआईएम की एक प्रदेश स्तरीय नेताओं की टीम इस समय पूर्वांचल के कई ज़िलों में दौरे पर है। इस टीम में पार्टी के नेता सलमान मलिक और सदरुलहक खालिदी शामिल हैं। ये नेता विधान सभा क्षेत्रवार दौरे कर रहे हैं और स्थानीय यूनिट की समीक्षा कर रहे हैं। शौकत अली ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जल्द ही प्रदेश के कई ज़िलों का दौरा करेंगे। इस दौरे में रैलियां, कार्यकर्ताओं की मीटिंग के साथ बुद्धिजीवियों के साथ भी बैठक करेंगे।