Breaking
16 May 2025, Fri

मक्का के हरम शरीफ में बड़ा हादसा, 65 लोगों की मौत

मक्का, सऊदी अरब

शहर मक्का के हरम शरीफ में शुक्रवार को एक क्रेन के गिरने से कम से कम 65 लोगों की मौत की खबर है। दुर्घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। बचाव कार्य में लगे राहत कर्मियों के मुताबिक मौत का आंकड़ा बढ़ने की संभावना है। सऊदी अरब सरकार ने इस हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

सऊदी अरब के सिविल डिफेंस अथॉरिटी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस हादसे की जानकारी दी है। हादसे में 154 लोगों के घायल होने की खबर भी है। खबरों के मुताबिक घायलों में नौ भारतीय नगरिक भी शामिल हैं।

मालूम हो कि इसी महीने दुनियाभर से मुसलमान हज करने के लिए मक्का जाते हैं, ऐसे में हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है। सऊदी सरकार हरम शरीफ का परिसर बढ़ाने के लिए निर्माण कार्य कर रही है। सरकार ने इसी निर्माण का हवाला देते हुए सुरक्षा कारणों से पूरी दुनिया से आने वाले हाजियों की संख्या घटा दी थी। हादसे के बाद मक्का के गवर्नर प्रिंस खलीद अल-फैसल में इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

(घटना की डिटेल आना अभी बाकी है)