Breaking
18 Jun 2025, Wed

अभी-अभी: बुरी हार के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने दिया इस्तीफा

LS ELECTION 2019 RAJ BABBAR RESIGNATION TO RAHUL GANDHI 1 240519

लखनऊ, यूपी

लोकसभा चुनाव में जहां पूरे देश में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है वही उत्तर प्रदेश में पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी भी चुनाव हार गए हैं। कांग्रेस की परंपरागत सीट अमेठी से पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी की हार के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी में खलबली मची हुई है। हार की ज़िम्मेदारी को स्वीकार करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

राज बब्बर ने गई इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को भेजा है पार्टी की केंद्रीय इकाई के मुताबिक अभी तक उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया है कहा यह जा रहा है कि जल्द ही प्रदेश के कई और पदाधिकारी अपने पदों से इस्तीफा देंगे। दरअसल उत्तर प्रदेश में कांग्रेश 2014 के चुनाव में 2 सीटों पर जीत हासिल की थी इस बार मोदी लहर में कांग्रेस को सिर्फ रायबरेली सीट पर जीत हासिल हुई। जहां पार्टी की पूर्व अध्यक्ष और यूपीए के चेयरमैन सोनिया गांधी ने बीजेपी के उम्मीदवार दिनेश सिंह को हराया।

कांग्रेस पार्टी ने राज बब्बर को पहले मुरादाबाद से प्रत्याशी बनाया था लेकिन उन्होंने वहां से चुनाव लड़ने से मना कर दिया। बाद में उन्हें फतेहपुर सीकरी से मैदान में उतारा गया। वहीं फतेहरपुर से भाजपा ने मौजूदा सांसद चौधरी बाबूलाल का टिकट काटकर राजकुमार चाहर को प्रत्याशी बनाया था। बाबूलाल ने इसका विरोध किया था। तब माना जा रहा था कि भाजपा को नुकसान हो सकता है लेकिन 23 मई को घोषित हुए नतीजों ने इस बात को गलत साबित कर दिया।

फतेहपुर सीकरी पर 18 अप्रैल को मतदान हुआ था। तीन बार लोकसभा सांसद और 2 बार राज्यसभा के सदस्य रहे राज बब्बर का जादू फतेहपुर सीकरी की जनता पर नहीं चल सका। करारी हार के बाद उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। वहीं अमेठी सीट हाथ से गंवा देने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस्तीफा देने की बात कही।

By #AARECH