Breaking
8 Feb 2025, Sat

गठबंधन के आने से BJP के लिए मुश्किल हो गई आज़मगढ़ की ये सीट

gathbandhan-vs-bhp-in-lalganj 1 250419

आजमगढ़, यूपी

लोकसभा चुनाव 2019 का सियारी रण अपने चरम पर है। आजमगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाली लालगंज लोकसभा सीट उत्तर प्रदेश की 17 सुरक्षित सीटों में से एक है। 1962 से अबतक लालगंज लोकसभा सीट पर 16 बार आम चुनाव हो चुके हैं। इस सीट पर हुए पहले लोकसभा चुनाव में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर विश्राम प्रसाद संसद पहुंचे थे। वहीं, लालगंज लोकसभा सीट पर 2014 में 67 वर्षों बाद कमल खिला था। यह सीट बीजेपी के खाते में गई थी। लालगंज लोकसभा सीट से बीजेपी की मौजूदा सांसद नीलम सोनकर हैं।

2014 के आम चुनाव में अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित लालगंज लोकसभा सीट पर बीजेपी की प्रत्याशी नीलम सोनकर ने जीत दर्ज की थी। बीजेपी प्रत्याशी नीलम सोनकर ने सपा के बचई सरोज को हराया था। बीजेपी प्रत्याशी नीलम को चुनाव में 3,24,016 वोट हासिल हुए थे। वहीं, बचई सरोज को 2,60,930 वोट मिले थे। नीलम ने दूसरे स्थान पर रहे सपा प्रत्याशी बचई सरोज को करीब 63,000 वोटों से शिकस्त दी थी। वहीं, बसपा के डॉ. बलिराम 2,33,971 वोट के साथ इस सीट पर तीसरे स्थान पर रहे थे।

लालगंज लोकसभा सीट पर मतदाताओं की संख्या 16,61,470 है. इनमें से 9,06,738 पुरुष मतदाता और 7,54,613 महिला मतदाता हैं। उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा-रालोद गठबंधन से बीएसपी के खाते में आई लालगंज लोकसभा सीट पर बसपा ने बिल्कुल नये चेहरे स्थानीय विधायक आजाद अरिमर्दन की पत्नी संगीता आजाद पर दांव लगाया है। वहीं, लालगंज की सुरक्षित सीट पर बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने मौजूदा सांसद नीलम सोनकर पर फिर से भरोसा जताया है। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले पंकज मोहन सोनकर को प्रत्याशी बनाया गया है। लालगंज संसदीय सीट पर लोकसभा चुनाव 2019 के छठवें चरण में 12 मई को मतदान होना है।

By #AARECH