Breaking
21 May 2025, Wed

लखनऊ, यूपी

समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा उत्तर प्रदेश की तरफ से राजधानी लखनऊ में एक अफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। अफ्तार पार्टी में सपा अल्पसंख्यक सभा से जुड़े कई नेता, समाज के विभिन्न वर्ग के बुद्धिजीवी एवं शहर के कई प्रतिष्ठित लोगों एवम पत्रकाररों ने भाग लिया। इसमें भारी तादाद में अवाम के अलावा उलेमा, मज़हबी, सियासी, समाजी रहनुमाओं और मुख्तलिख तंजीमों के ओहदेदारो सहाफियों व गणमान्य लोगों ने शिरकत की। समाज के हर वर्ग के लोगों ने आकर देश की गंगा-जमुनी तहजीब व कौमी एकता का मिशाल पेश किया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट मोहम्मद आजम खान ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी सपा अल्पसंख्यक सभा ने अफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। उन्होंने कहा आपसी भाईचारा बनाने, गंगा जमुनी तहजीब बढ़ाने के लिए इस तरह की अफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया है उन्होंने कहा इस्लाम धर्म हर समुदाय, हर क्षेत्र के लोगों का समान रूप से सम्मान करता है।

IFTAR PARTY BY SAMAJWADI PARTY MINORITY CELL 1 030619

अफ्तार पार्टी में मुख्य रूप से एमएलसी अरविंद अरविंद सिंह, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री यामीन खान, शकील खान, एडवोकेट नौशाद खान समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

IFTAR PARTY BY SAMAJWADI PARTY MINORITY CELL 3 030619

By #AARECH