Breaking
7 Feb 2025, Fri

5 लोगों की हत्या की सज़ा पाए BJP विधायक ने किया कोर्ट में सरेंडर

ASHOK CHANDEL SURRENDER IN HAMIRPUR COURT 1 130519

हमीरपुर, यूपी

यूपी के हमीरपुर में हुए सामूहिक हत्याकांड मामले में उम्रकैद की सज़ा के आरोपी विधायक अशोक चंदेल ने सोमवार को डीजे कोर्ट में सरेंडर किया। अदालत में विधायक अशोक चंदेल, रघुवीर सिंह, पुत्र आशुतोष सिंह, नशीम और भान सिंह ने आत्मसमर्पण किया। कोर्ट में विधायक के समर्थक भारी संख्या मौजूद रहे। यहां समर्थकों ने खूब नारेबाजी की।

वहीं हमीरपुर कोतवाली पुलिस ने उत्तम सिंह, प्रदीप सिंह और साहब सिंह को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि स्थानीय अदालत ने वारंट जारी कर सभी दोषियों को 13 मई तक हाजिर करने का आदेश दिया था। शनिवार व रविवार को अवकाश होने पर दोषी अदालत में हाजिर नहीं हो सके थे।

करीब 22 वर्ष पूर्व मुख्यालय में हुए सामूहिक हत्याकांड मामले में उच्च न्यायालय प्रयागराज ने 19 अप्रैल को सदर विधायक अशोक सिंह चंदेल समेत नौ लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

इसके चलते छह मई को न्यायालय संख्या दो के न्यायाधीश ने सभी को गैर जमानती वारंट जारी किए थे। इसमें 13 मई तक सभी दोषियों की गिरफ्तारी का समय दिया था। गिरफ्तारी वारंट जारी होने के पांच दिन बीतने के बाद भी किसी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। न ही अदालत में किसी ने आत्मसमर्पण किया है। वारंट का समय भी सोमवार तक था। सोमवार को विधायक समेत सभी दोषी अदालत में हाजिर हुए।

बीजेपी ने अबतक नहीं की कोई कार्रवाई
अपने आप अनुशासन और कानून पालन करने का दावा करने वाली बीजेपी ने अभी तक विधायक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। विधायक अशोक सिंह चंदेल अब भी पार्टी में बने हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ सारी हदें पार करते हुए भाजपाई 5 लोगों की सामूहिक हत्या के दोषी विधायक के पक्ष में नारे लगाते दिखे। अब सवाल ये उठता है कि आखिर कोर्ट द्वारा दोषी होने के बाद भी विधायक पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही हैं।