लखनऊ से हज उड़ानों का सिलसिला शुरू हुआ

लखनऊ, यूपी

हज- 2016 के लिए लखनऊ इंबारकेशन से हज यात्रियों के जाने का सिलसिला शुरु हो गया है। सीएम अखिलेश यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर कई लोग मौजूद थे। पहली फ्लाइट से 300 हज यात्री रवाना हुए।

पहली उड़ान फ्लाइट संख्या एसवी 5291 रवाना हुई। राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर में मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस से पहली उड़ान के लिए हज यात्रियों का जत्था रवाना हुआ। इन हज यात्रियों को अखिलेश यादव, संसदीय कार्य, नगर विकास और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री तथा राज्य हज समिति के अध्यक्ष मोहम्मद आज़म ख़ां ने रवाना किया गया। इस मौके पर मौलाना सैयद राबे हसनी नदवी, मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली समेत कई लोग मौजूद थे।

इन यात्रियों में 158 पुरुष और 140 महिलाएं शामिल हैं। दूसरी उड़ान संख्या एसवी 5611 से 300 हज यात्री रवाना हुए जिसमें 201 पुरुष और 99 महिलाएं शामिल हैं। पहली उड़ान सुबह 09:30 बजे और दूसरी उड़ान दोपहर 1:30 बजे रवाना हुई। आज की तीसरी और अन्तिम उड़ान रात 10:15 बजे रवाना हई जिसके लिये 300 हज यात्री हज के लिए रवाना हुए।