Breaking
27 Apr 2025, Sun

हर मुसलमान को चाहिए कि कुरान पर अमल करे- डा. मुफ्ती एजाज रिज़वी

सीतापुर, यूपी

कस्बे के मोहल्ला काज़ी टोला स्थित रज़ा मस्जिद में रमजान के पवित्र महीने में विशेष नमाज पढ़ी जाने वाली तरावीह 13वें रमजान को मुकम्मल हुई। हाफिज जमशेद ने रमजान का चांद नजर आने के बाद ईशा की नमाज़ के बाद तरावीह शुरु की थी। शुक्रवार को नमाज तरावीह पूरी हुई।

सीतापुर से आए डा. मुफ़्ती एजाज रिजवी ने कहा कि रमजान का महीना मुसलमानों के लिए सबसे पवित्र महीना माना जाता है। यह महीना इबादत का महीना होता है। ये महीना रहमत व बरकत ले कर आता है। हर मुसलमान को चाहिए कि कुरान पर अमल करे। दीनी तालीम के साथ साथ दुनियाबी तालीम को भी हासिल करे। तमाम तरह की बुराइयों से दूर रहे। किसी को नुकसान न पहुंचाए। एक दूसरे की मदद करें। ज्यादा वक्त इबादत में गुजारे। आखिर में उन्होंने मुल्क में अमनोअमान कायम रहने के लिए दुआ की। इस महीने में मस्जिदों में कुरान तरावीह पढ़ाई जाती है। जिसे हाफिज ए कुरान जिन्हें कुरान पूरी तरह से कंठस्थ रहती है,पढ़ाते हैं। तरावीह मुकम्मल होने पर नमाजियों ने एक दूसरे को मुबारक बाद दी तथा हाफिज जमशेद को फूल माला पहना कर स्वागत किया। उसके बाद फातिहा ख्वानी नाते पाक वगैरह हुई। और सभी को शिरनी तकसीम की गई। इस दौरान कारी जमीर, मो.अय्यूब कुरैशी, मोज्जिन हाफिज साकिब, कय्यूम कुरैशी,फारूख कुरैशी, बिलाल कुरैशी, सहित मस्जिद के नमाज़ी मौजूद रहे।