Breaking
18 Jan 2025, Sat

मुम्बई कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की तरफ से 1 सितंबर को एक कार्यक्रम का आयोजन किया जिया रहा है जिसमे महात्मा गांधी के 150 वे जन्मदिन और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व राजीव गांधी के 75 वे जनमोत्स्व के मौके पर “महात्मा से राजीव तक” का कार्यक्रम बांद्रा के रंग शारदा ऑडीटोरियम में किया जा रहा है जिसमे मुख्यातिथि के रूप में अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन नदीम जावेद, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बाला साहेब थोरात, मुम्बई काँग्रेस के अध्यक्ष मिलिंद देवरा, कार्यकारी अध्यक्ष एकनाथ गायकवाड़ मौजूद रहेंगे।

CONGRESS MINORITY DEPARTMENT'S PROGRAM ON GANDHI IN MUMBAI, NADEEM JAVED WILL BE PRESENT 2 310819

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रवक्ता एव कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी इक़बाल सिद्दीकी ने बताया कि देश को आज़ादी दिलाने और देश को सवारने में गांधी जी से लेकर राजीव गांधी ने जो कुर्बानी दी है उसे नई पीढ़ी तक पहुचना ज़रूरी। वर्तमान सरकार और उसके समर्थक लगातार गांधी की विचारधारा को छोड़ कर गोडसे को महिमामण्डित कर रहे है।

भाजपा के मंत्री और नेता आधुनिक भारत के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू पर अपमानजनक आरोप लगाते है। आज भाजपा सरकार डिजिटल इंडिया की बात कर रही है उसकी बुनियाद भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने रखा था पर भाजपा सरकार सभी योगदान को नकार कर सिर्फ मोदी को क्रेडिट दे रही है।

मौजूदा सरकार आज बोलने पर, आवाज़ उठाने पर पाबंदी लगा रही है। देश मे लोकतन्त्र है बोलने की आज़ादी होनी चहिए इसी सोच से यह कार्यक्रम किया जा रहा है “बोल के लब आज़ाद है तेरे” कार्यक्रम के आयोजक मुम्बई कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष व मुंबई महानगर पालिका के नगरसेवक हाजी बब्बू खान है।

By #AARECH