न्यूजीलैंड:
न्यूजीलैंड के शहर क्राइस्टचर्च में स्थित दो मस्जिद में आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं हैं। जिसमें 30 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील की है। क्योंकि शहर में हमलावर अब भी सक्रिय हैं। घटना को तब अंजाम दिया गया जब लोग नमाज पढ़ रहे थे।
न्यूजीलैंड के पुलिस अधिकारी माइक बुश ने शूटिंग को लेकर कहा, ‘एक महिला और तीन पुरुषों को हिरासत में लिया गया है। हम अभी भी इसके आसपास की परिस्थितियों को देख रहे हैं। यह नहीं सोचना चाहिए कि खतरा टल गया है।’ पुलिस का कहना है कि उन्होंने गोलीबारी के बाद मस्जिद के बाहर मौजूद गाड़ियों पर लगे विस्फोटकों को डिफ्यूज कर दिया है। पुलिस ने देश में मौजूद सभी मस्जिदों से अपने दरवाजे बंद करने के लिए कहा है।
पुलिस ने लोगों से कहा है कि वह आज रात को मस्जिद न जाएं। प्रधानमंत्री जेसिंडा का घटना को लेकर बयान आया है। प्रधानमंत्री जैसिंडा ने न्यूजीलैंड इतिहास का सबसे काला दिन बताया। यह एक कायरतापूर्ण हरकत है। पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है ।
जिस समय यह घटना हुई उस समय बांग्लादेश की क्रिकेट टीम भी वहीं पर मौजूद थी। मस्जिद में सक्रिय आतंकवादियों की जानकारी मिलते ही सभी खिलाड़ी बाकी लोगों के साथ मस्जिद से सकुशल बाहर निकल आए। सभी को पास के पार्क के साथ वाले रास्ते से वापस ओवल मैदान की तरफ लाया गया। इस घटना को लेकर खेल पत्रकार मोहम्मद इस्लाम ने ट्वीट किया है।
इस्लाम ने लिखा, ‘बांग्लादेश की टीम हेगले पार्क के पास एक मस्जिद से बाहर निकल गई जहां सक्रिय आतंकवादी मौजूद थे। वह हेगले पार्क से ओवल की तरफ बाहर निकले।’ न्यूजीलैंड पुलिस का कहना है कि हमलावर अब भी सक्रिय हैं। इसी बीच क्राइस्टचर्च की दूसरी मस्जिद में भी फायरिंग शुरू हो गई है।
एक प्रत्यक्षदर्शी लेने पेनेहा ने कहा कि उसने एक शख्स को काले रंग के कपड़ों में मस्जिद अल नूर के अंदर प्रवेश करते हुए देखा था। इसके बाद उसने कई दर्जनों राउंड गोलियों की आवाज सुनी। डर के मारे कुछ लोग मस्जिद से बाहर निकलते हुए दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि उन्होंने पुलिस के आने से पहले आतंकवादी को वहां से भागते हुए देखा। पेनेहा ने कहा कि वह मदद के लिए मस्जिद में गए जहां उन्होंने हर तरफ मृत लोगों को देखा।
😒