Breaking
27 Mar 2025, Thu

फरियाद मेकरानी

सिद्धार्थनगर, यूपी
ज़िले में बीएसपी के चुनाव अभियान को उस समय झटका लगा जब शोहरतगढ़ विधान सभा में बीएसपी नेता और सिद्धार्थनगर गन्ना समिति (केन) के अधयक्ष अकील अहमद उर्फ मुन्नू चौधरी ने सपा का दामन थाम लिया। अकील अहमद ने लखनऊ में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के सामने सदस्यता ग्राहण की। अकील अहमद के सपा में शामिल हो जाने से पार्टी नेताओं ने सिद्धार्थनगर की कई सीटों पर फायदे की उम्मीद जताई है।

अकील अहमद उर्फ मुन्नू चौधरी शोहरतगढ़ विधान सभा में बीएसपी के प्रभारी रह चुके हैं। वह ज़िला पंचायत सदस्य रह चुके हैं और वर्तमान में सिद्धार्थनगर गन्ना समिति (केन) के अध्यक्ष हैं। अकील अहमद के सपा में आने से पार्टी को शोहरतगढ़, इटवा, कपिलवस्तु समेत कई विधान सभा सीट पर फायदा हो सकता है, ऐसा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मानते हैं। जानकारों की माने तो शोहरतगढ़ विधान सभा में अकील अहमद मुस्लिम मतदाताओं में काफ़ी प्रभावशाली है। ख़ासकर झकहिया, कठेला, बढ़नी परसा, तुलसियापुर, पल्टादेवी के आसपास के बेल्ट में प्रभाव रखते हैं। इससे समाजवादी पार्टी काफी मज़बूत होगी।

शोहरतगढ़ से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी उग्रसेन सिंह ने कहा कि अकील अहमद के पार्टी में आने से शोहरतगढ़ विधान सभा में कार्यकर्ताओं में जोश के साथ-साथ पार्टी को बल मिलेगा। अकील को पार्टी में शामिल होने पर सपा प्रत्याशी उग्रसेन सिंह, यूथ ब्रिगेड के ज़िला अध्यक्ष मोहम्मद मुस्तफ़ा, सदस्य प्रदेश कार्यसमिति खुर्शीद अहमद खान, अबू बकर, शशिकान्त जायसवाल, विजय श्रीवास्तव, वसीम अहमद, अबुल कलाम आज़ाद, मुकेश पाण्डेय, राजू यादव किया।