Breaking
16 May 2025, Fri

BREAKING: मीना में बड़ा हादसा, 310 हाजियों की मौत

मक्का, सऊदी अरब

शहर मक्का के मीना में आज भगदड़ मचने से 300 से ज्यादा हाजियों की मौत हो गई जबकि 400 से ज़्यादा हाजियों के घायल होने की खबर है। सऊदी अरब के सिविल डिफेंस के अधिकारियों ने ट्विटर पर जानकारी दी है कि हज के दूसरे दिन मक्का शहर से करीब 6 किमी दूरी पर मीना में ये हादसा पेश आया है। जब ये हादसा हुआ उस समय हाजी सतून को पत्थर मारने की प्रक्रिया में शामिल हो रहे थे।

घटना की डिटेल अभी आना बाकी है। मालूम हो कि इस बार 25 लाख से ज़्यादा लोग हज करने के लिए सऊदी अरब के शहर मक्का में इकट्ठा हुए हैं। अभी कुछ ही दिन पहले क्रेन गिरने से 107 लोगों की मौत हुई थी।