Breaking
16 May 2025, Fri

जौनपुर: पत्रकार अजवद क़ासमी को मिली नई ज़िम्मेदारी

AJWAD QASMI IN VYAPAR MANDAL 1 290918

जौनपुर, यूपी

ज़िले में पत्रकारिता और सामाजित कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय अजबद कासमी को व्यापारियों के संगठन ने बड़ी ज़िम्मेदारी दी है। अजवद क़ासमी को व्यापार मंडल कल्याण समिति का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। ये घोषणा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष जावेद अज़ीम ने मिस्टर सेफ़ रेस्टोरेंट में आयोजित पदाधिकारियों और सदस्यों की उपस्थिति की।

पत्रकार अजवद मौजूदा समय में कई मीडिया संस्थानों से जुड़े हैं। इसके साथ ही वह एक एनजीओ में भी सक्रिय हैं जिसके बैनर तले अभी हाल में एक मदरसा कायम किया गया है। ये कार्यक्रम व्यापार मंडल कल्याण समिति के उपाध्यक्ष सद्दाम हुसैन के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निखिलेश सिंह ने जौनपुर दर्शन शील्ड देकर और माल्यापर्ण कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मीडिया जोकि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, उसे अजवद क़ासमी और मज़बूत करेंगे। साथ ही व्यापार मंडल कल्याण समिति जौनपुर को इनसे और मज़बूती मिलेगी जो व्यापारियों के हित में अच्छी साबित होगी।

प्रदेश अध्यक्ष जावेद अज़ीम ने कहा कि व्यापारियों की हित के लिए मीडिया बहुत ज़रूरी है। इससे व्यापारियों की आवाज़ शासन, प्रशासन तक आसानी से पहेंगी। साथ ही व्यापारियों की समस्याओं का समाधान होने में आसानी होगी। समिति का मकसद व्यापारियों की समस्याओं को समाधान करना है।

कार्यक्रम में आए सभी मेहमानों का सद्दाम हुसैन ने शुक्रिया अदा किया। इस मौके पर अजवद कासमी को बधाई व शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में सद्दाम हुसैन, अबसार कुरैशी, अनुराग रॉय, अभिषेक बैंकर, मुन्ना क़ादरी, इमरान बंटी, रियाज़ अहमद, इरशाद मंसूरी, शाहनवाज़ मुख्य रूप से शामिल रहे।