असहिष्णुता पर आमिर खान का बयान निंदनीय: मौलाना जव्वाद

गाज़ियाबाद, यूपी

कुछ दिनों पहले असहिष्णुता के मसले पर फिल्म अभिनेता आमिर खान के देश छोड़ने वाला बयान दिया था। इस बयान को शिया धर्मगुरु मौलाना कल्वे जव्वाद ने निंदनीय बताया है। उन्होंने कहा कि देश में अहिष्णुता का माहौल नहीं है।

मौलाना जव्वाद ने कहा कि सभी समुदाय शांति और मिलजुल कर रहते हैं। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में सभी धर्मों के लिए सबसे अच्छा देश है। यही एक देश है, जहां सभी अपनी इच्छा से जीते हैं। मौलाना जव्वद ने पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले की भी निंदा की।

मौलाना कल्बे जव्वाद यहां अपने एक करीबी शब्बर जैदी के घर आए थे। मौलाना कल्बे जव्वाद ने गांव में मौजूद इमामबाड़े में नमाज भी अदा कराई। इस दौरान बातचीत में उन्होंने अरब देशों और अमेरिका पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अरब देश अमेरिकी सरकार का हुक्म मानते हैं।

उन्होंने प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला है। सरकार इन्हें रोकने में नाकाम है। आए दिन डकैती, हत्या, लूट और रेप की संगीन वारदातें हो रही हैं। इन पर शिकंजा कसे जाने की जरूरत है, जिससे आम इंसान बगैर भय के जी सके।