जौनपुर: बड़े धुरंधर नेताओं को टक्कर देता एक नौजवान

CONGRESS CANDIDATE FAHEEM IN KHETASARAI 1 181117

अशफाक अहमद

जौनपुर, यूपी
यूपी में फिलहाल हर तरफ नगर निकाय चुनाव का शोर सुनाई दे रहा है। एक तरफ राजनीतिक दल इस चुनाव में बढ़त हासिल करने की कोशिश में हैं वहीं दूसरी तरफ उम्मीदवार हर हाल में जीत हासिल करना चाहते हैं। वैसे तो नगर निकाय चुनाव को बहुत ज़्यादा तवज्जों नहीं दी जाती थी लेकिन इस बार ये चुनाव भी कई लोगों की नाक का सवाल बन गया है। जौनपुर हमेशा का राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र रहा है। हाल ही में हुए विधान सभा चुनाव में जहां बीजेपी को एक तरफा जीत मिली वहीं ज़िले सपा ने तीन सीटें हासिल की। इस बार निकाय चुनाव में यहां कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

खेतासराय की समस्या
शहर से 24 किमी दूर नगर पंचायत खेतासराय हैं। वैसे इसे नगर पंचायत बने एक दशक से ज़्यादा हो गया लेकिन यहां बुनियादी सुविधाओं की अभी भी कमी है। पीएनएस के बातचीत में स्थानीय पत्रकार अज़ीम सिद्दीकी बताते हैं कि शाहगंज-जौनपुर मुख्य मार्ग पर मौजूद खेतासराय खराब सड़क, रोड जाम, शिक्षा और रोजगार के अभाव यहां की मुख्य समस्या है। वैसे तो आसपास के कई दर्जन गांवों का ये मुख्य बाज़ार है, पर यहां बाज़ार में आने वालों के लिए पार्किंग, पीने के पानी, बारिश और धूप से बचने के लिए शेड, सुलभ सौचालय नहीं है।

मैदान में हैं कितने उम्मीदवार
इस नगर पंचायत में सभी प्रमुख दलों के उम्मीदवार मैदान में किस्मत आज़मा रहे हैं। सपा ने यहां पूर्व चेयरमैन वसीम अहमद को टिकट देकर दाव लगाया है वहीं बीजेपी ने संजीव गुप्ता टिकट दिया है। वर्तमान चेयरमैन निर्दलीय निर्मला गुप्ता मैदान में डटे हैं। बीएसपी ने विनीता मौर्या को टिकट देकर मैदान में उतारा है वहीं उलेमा कौंसिल ने फारूख आज़म भरोसा जताते हुए टिकट दिया है। इनके सबसे अलग एक नौजवान भी इस चुनाव मैदान में ताल ठोक रहा है। वो नौजवान है फहीम अहमद। कांग्रेस ने इस नौजवान पर अपना भरोसा जताया और उसे टिकट दिया।

CONGRESS CANDIDATE FAHEEM IN KHETASARAI 2 181117

फहीम अहमद का बैकग्राउंड
मिलनसार फहीम अहमद अल-फलाह वेलफेयर सोसाइटी के नाम से एक एनजीओ चलाते हैं। इस एनजीओ के माध्य से वह गरीबों में शिक्षा, गर्मी में राहगीरों के लिए पीने का पानी, गरीब मरीज़ों के लिए इलाज समेत कई तरह की मदद करते हैं। फहीम अहमद पत्रकार हैं और कई अखबारों से जुड़े रहे हैं। उनका अपना व्यवसाय भी है। अब वो राजनीति की नई कश्ती पर सवार हैं।

मज़बूत युवाओं की टीम
फहीम अहमद के साथ युवाओं की एक मज़बूत टीम है जिसके सहारे वो चुनाव में कूदे हैं। कांग्रेस के खेतासराय अध्यक्ष अबसार कुरैशी, जुल्फी खान, नफीस खान, गुड्डू, साजिद खान, मुन्ना मौर्या, अलीम अंसारी, वामिक अंसारी, मो अरमान, अरुण यादव, आरिफ, शादाब वारसी, अजमेरी, फैजान, राम अजोर, अज़ीम, शफ़ीक़ शाह समेत कई लोग शामिल हैं।

जीत का भरोसा
पीएनएस से बात करते हुए फहीम अहमद कहते हैं कि देश की राजनीति बदल रही है। अब युवा राजनीति में आ रहा है और वह बदलाव चाहता है। फहीम अहमद बताते हैं कि करीब 6 साल पहले इसी तरह इस ज़िले ने एक नौजवान नदीम जावेद को विधायक बनाया था जिसने यहां के धुरंधरों की राजनीति को धरातल पर पहुंचा दिया। फहीम अहमद को अपनी जीत पर पूरा भरोसा है।