कांग्रेस ने किया एलान: दिग्विजय सिंह भोपाल से लड़ेंगे चुनाव

DIGVIJAY SINGH CONTEST LOKSABHA ELECTION FROM BHOPAL 1 230319

भोपाल, मध्य प्रदेश

हमेशा विवादों में रहने वाले और विवादित बयानों के लिए मशहूर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इस बार के लोकसभा चुनाव में ताल ठोकते नज़र आएंगे। दिग्विजय सिंह भोपाल संसदीय सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आज यहां पत्रकारों को ये जानकारी दी।

सीएम कमलनाथ ने बताया कि कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने इस बारे में कल फैसला किया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह वर्ष 1993 से 2003 तक प्रदेश के मुख्यमंत्री पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके पहले वे राजगढ़ संसदीय सीट से सांसद रहे हैं।

भोपाल संसदीय सीट भारतीय जनता पार्टी का गढ़ मानी जाती है। वर्तमान में यहां से भाजपा के आलोक संजर सांसद हैं। पिछले करीब ढाई दशक से यहां भाजपा का ही प्रतिनिधित्व रहा है। भाजपा ने यहां से अब तक अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।